फिंगेश्वर ब्रेकिंग : घटारानी घूमने आई युवती से गैंगरेप व लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती से गैंगरेप व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार एक युवती अपने दोस्त के साथ गरियाबंद जिले के घटारानी घूमने आई थी। तभी वहां छुईहा के रहने वाले महेंद्र सिन्हा और जोगीडिपा के रहने वाले राजू यादव पहुंचे। फिर युवती के दोस्त से मारपीट व लूटपाट की। इसके बाद युवती को डरा धमका कर जंगल अंदर ले कर गए और दोनों ने मिलकर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने फिंगेश्वर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने चंद घंटो के अंदर ही दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों महेन्द्र सिन्हा और राजू यादव को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड: संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन