स्कूटी की चाबी से वनकर्मी की हत्या, गाली देने से मना करने पर सीने में घोंपा चाबी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- वन विभाग के कर्मचारी पर स्कूटी की चाबी से हमला कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग के कर्मचारी ने आरोपी को गाली-गलौज करने पर मना किया तो स्कूटी की चाबी से हमला कर दिया। मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धमतरी शहर में रहने वाले भरत सिन्हा पिता हरिराम सिन्हा (46) निवासी बठेना पारा वन विभाग में वेतन भोगी कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ था। शाम होते ही अपने ड्यूटी से वापस घर लौटा और अपने घर जेल रोड के पास करीब 7 बजे रोज की तरह टहल रहा था, तभी आरोपी चेतन यादव द्वारा बठेना वार्ड के सिन्हा किराना स्टोर्स के सामने लड़ाई झगड़ा करते हुए गाली-गलौज कर रहा था।

चाबी से सीने पर किया वार

उसी समय मृतक आरोपी को गाली-गलौज करने से मना किया। जिससे आक्रोश होकर चेतन अपने मुट्ठी में स्कूटी की चाबी को फंसाया और भरत सिन्हा के सीने में वारकर दिया। भरत खून से लथपथ रोड में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने शहर के निजी अस्पताल इलाज कराने ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मचा था बवाल, गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर जलाया और SDM को भी दौड़ाया

Related Articles

Back to top button