अभनपुर ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के कठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक में सवार दोनो युवकों को गंभीर चोट लगी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त हुई की बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। बाइक का सामने का भाग टूटकर दो हिस्सों में बट गया।  दोनों मृतक अभनपुर क्षेत्र के बड़े उरला गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही आगे की कार्रवाही में जुट गई है। दोनों मृतक युवक की शिनाख्त पुनीत यादव 22 वर्ष और इशांत ढीढी 16 वर्ष के रूप में की गई ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल