चार लोगों ने मिलकर किसान को मार डाला, Live Video आया सामने, एक ही परिवार के सभी आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर पड़ोसी किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पति-पत्नी समेत उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र की है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उड़गन निवासी खेमराज बंजारे (27) का उसके पड़ोसी श्याम अंचल ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी और सब्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अंचल श्याम कब्जे की जमीन पर रास्ता बना रहा है। रास्ते को ऊंचा करने के लिए उसने मिट्टी और पत्थर डाला है। किसी ने उसके बिछाए पत्थर को हटा दिया था। रविवार की सुबह इसे लेकर श्याम गाली-गलौज कर रहा था।

लाठी से सब्बल से किया हमला

तभी खेमराज बंजारे आवाज सुनकर बाहर निकला। उसने गाली गलौज करने से मना किया। जिससे आक्रोशित होकर श्याम लाठी और सब्बल लेकर आ गया। उसके दोनों बेटे लक्ष्मण और मुकेश अंचल भी वहां आ गए। उन्होंने अपने पिता के हाथ से लाठी लेकर खेमराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जबकि श्याम अंचल ने सब्बल से खेमराज के सिर पर वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गया। लक्ष्मण लाठी से मार रहा था। फिर मुकेश ने बड़े पत्थर से खेमराज पर हमला कर दिया।

मृतक की भाभी ने बनाया वीडिया

वारदात के दौरान श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल भी पहुंच गई। उसने पति और बेटों को रोकने की बजाया उसका साथ दिया। फिर खून से लथपथ खेमराज को वहीं छोड़कर अपने घर चले गए। इधर हंगामा सुनकर खेमराज की भाभी मेनका बंजारे मौके पर पहुंची और दहशत में चिल्ला उठी। उसने घटना की जानकारी अपने पति और रिश्तेदारों को दी। इस दौरान उसने ही हमले का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची। तब तक खेमराज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी श्याम अंचल, उसका बेटा लक्ष्मण, मुकेश और पत्नी सीताबाई को हिरासत में ले लिया। सभी ने अपराध करना स्वीकार करने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: बीम खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फावड़ा से किया ग्रामीण पर हमला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button