‘अश्लील वीडियो’ देखने का आरोप, धमकी देकर फर्जी साइबर अधिकारी बनकर ठगे 4.50 लाख, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– “ऑनलाइन अश्लील सामग्री देखने” के फर्जी आरोप और गिरफ्तारी की धमकी ने एक शिक्षिका ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने खुद को रायपुर साइबर क्राइम अधिकारी बताकर बदनामी और शारीरिक नुकसान का भय दिखाया और 4.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर शिक्षिका ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामला सरगुजा जिले के अजिरमा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका इन दिनों पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में व्यस्त थीं। 19 मार्च को ड्यूटी से घर लौटते समय उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल उठाते ही सामने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच रायपुर का अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ऑनलाइन अश्लील सामग्री देखने की शिकायत दर्ज है।
उंगलियां काटने तक की धमकी
ठग ने शिक्षिका को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कहते हुए धमकाया कि यदि उन्होंने किसी को जानकारी दी तो उनके हाथ-पैर की उंगलियां तक काट दी जाएंगी। इस धमकी से घबराई शिक्षिका मानसिक दबाव में आ गईं और ठगों के झांसे में फंस गईं।
‘जांच शुल्क’ के नाम पर ठगे लाखों रुपए
आरोपी ने विश्वास दिलाया कि यह रकम केवल जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और तीन दिन में वापस कर दी जाएगी। 19 मार्च से 25 मार्च के बीच शिक्षिका से यूपीआई और अन्य माध्यमों से अलग-अलग खातों में कुल 4.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। कुछ रकम उनके पति द्वारा च्वाइस सेंटर के जरिए भेजी गई। कई दिन बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं आई, तब शिक्षिका को ठगे जाने का एहसास हुआ। सहकर्मियों से चर्चा के बाद उन्होंने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के धमकी भरे कॉल से घबराएं नहीं, न ही किसी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को दें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवक और महिला को कमरे में भेजकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, महिला गिरफ्तार











