फर्जी EOW अफसर बनकर 9.5 लाख की ठगी: पुराने परिचित ने ही रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर इलाके में फर्जी अधिकारी बनकर ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को EOW (आर्थिक अपराध शाखा) का अधिकारी बताकर अपने ही परिचित से 9.50 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र का है।

पहले डराया, फिर भरोसा जीतकर ठगा

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवलाल सिंह टेकाम (सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग) को 28 जनवरी 2026 को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को सतर्कता विभाग/ACB/EOW का अधिकारी बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत होने की बात कहकर डराया। जांच में यह कॉल साइबर ठगी के उद्देश्य से किए गए पाए गए।

देवलाल ने यह जानकारी अपने पुराने परिचित धर्मेन्द्र चौहान को दी। यहीं से आरोपी धर्मेन्द्र ने पूरा खेल रचा। उसने प्रार्थी को दोनों नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी और खुद मामले की जानकारी निकालने का भरोसा दिलाया।

आरोपी ने अपनी महिला मित्र के नाम से लिए गए मोबाइल नंबर से देवलाल को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर खुद को EOW अधिकारी बताया। इतना ही नहीं, उसने प्रार्थी के नाम से फर्जी शिकायत की कॉपी भेजकर उसे और ज्यादा डराया। जब प्रार्थी ने समाधान पूछा, तो आरोपी ने चालाकी से कहा कि उसका धर्मेन्द्र चौहान से संपर्क है और वह पैसे देकर मामला खत्म करा सकता है।

10 लाख की डिमांड, 9.5 लाख वसूले

इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी से 10 लाख रुपये की मांग की। भरोसे में आए प्रार्थी ने उसे 9,50,000 रुपये दे दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी धर्मेन्द्र चौहान का जगदलपुर में टेंट का व्यवसाय है और वह पहले से प्रार्थी के संपर्क में था। उसे प्रार्थी की गतिविधियों और कमजोरियों की पूरी जानकारी थी, जिसका उसने फायदा उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319, 204, 308(2), 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है किसी भी व्यक्ति को अपने नाम से सिम कार्ड उपयोग के लिए न दें। ACB/EOW के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की धमकी या ठगी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग और थाने में दें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के उपअभियंता हुए ठगी के शिकार: NUVAMA स्टॉक ब्रोकर बनकर 9.75 लाख की ठगी; FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button