भूपेश सरकार के घोषणा पत्र का हुआ अंतिम संस्कार, विसर्जन व मुंडन के बाद कराया गया शांति-भोज

कांग्रेस सरकार ने की प्रदेश के जनता के साथ वादाखिलाफी-अनीता ध्रुव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी:- सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के आव्हान पर प्रदेश के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2018 के जन घोषणा-पत्र का दहन कर अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद महानदी में विसर्जन, मुंडन व शांति-भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

माँ गंगा की झूठी कसमें खाकर सत्ता में आई थी कांग्रेस सरकार-अनीता ध्रुव

विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ मुंडन संस्कार

भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने भूपेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहाँ मॉं गंगा की झूठी कसमें खाकर सत्ता में आई कांग्रेस ने जो घोषणा-पत्र में प्रदेश के जनता के साथ जो वादा किया था उसके क्रियान्वयन में भूपेश बघेल सरकार असफल रही है। कांग्रेस को उनकी घोषणा-पत्र को याद दिलाने और जनता के बीच इनकी झूठ-लबारी व नाकामियों को सामने लाने यह बड़ा आंदोलन किया गया है।

नदी में हुआ विसर्जन

उन्होंने कहा कि 2018 में चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश की जनता के साथ गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, समस्त किसानों का सभी प्रकार के सम्पूर्ण कर्जमाफी व दो साल का बकाया धान का बोनस, महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज-माफ, प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को 2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण, बिजली बिल हाफ, प्रदेश में 200 फूट-पार्क प्रत्येक विकासखण्ड में कम से कम एक फूट-पार्क स्थापित करने, वनो में बसें सभी लोगों को तथा भूमिहीन कब्जाधारी परिवार को पट्टा देने सहित 36 लोक-लुभावने वादा कर सरकार बनने के बाद 10 दिन मे पूर्ण करने की बात कही थी।

आज वादा किए पांच वर्ष होने को है लेकिन वादा पूरा नहीं किया।घोषणा पत्र के इन वादों को याद दिलाते हुए अनीता ध्रुव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के 2018 के जन घोषणा-पत्र का दहन कर अंतिम संस्कार किया उसे महानदी में विसर्जन किया गया तथा मुंडन कर लोगों को शान्ति-भोज भी करवाया। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का विसर्जन करने की बात कही।

ग्रामीणों के साथ शांति भोज भी किया गया

अनिता ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस ने वायदा किया था राज्य में पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज गली गली में शराब बिक रही है। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया। प्रदेश को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बना दिया है। घर पहुंच सेवा हो रही है। शराब घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान लंबित है। सरकार ने सिर्फ सरकारी बैंकों से लिया गया ऋण ही माफ किया और निजी बैंक से लिए ऋण को माफ नहीं किया। घोषणापत्र के अनुसार 60 की उम्र के उपर वालों को पेंशन देने की घोषणा की। ढेरों सपने दिखए सब अधूरे हैं।

प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया। महतारी सम्मान योजना, सर्व विधवा पेंशन योजना, चिटफंड निवेशकों का पैसे वापिसी देने का वादा करके सरकार भूल गई। अनीता ध्रुव ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताती है, लेकिन, गांव के गौठानों को छोड़कर गाय सड़कों पर घूम रहे हैं। यही सरकार की योजनाओं की हकीकत है। सरकार का रोका-छेका अभियान भी पुरी तरह असफल साबित हुआ है।

अंतिम संस्कार यात्रा निकाली गई

आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं

अनीता ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लोक लुभावने वायदे कर आदिवासियों को केवल ठगा गया है। आदिवासियों के साथ तो प्रदेश सरकार ने हर कदम पर छलावा किया है। कांग्रेस आदिवासियों को लूटा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं है। आदिवासी समाज के विकास को लेकर भूपेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस आदिवासियों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

कांग्रेस सरकार में आदिवासियों का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। आदिवासी समाज अपने स्वाभिमान, त्याग और बलिदान की भावना के साथ जीवन-यापन करता है। अनीता ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस ने केवल आदिवासियों को ही नहीं, पिछड़े वर्ग को भी छला है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग से 27 फीसदी आरक्षण का वादा किया और अपने ही व्यक्ति से इस पर हाइकोर्ट से स्टे ले लिया। कांग्रेस झूठ बोलती रही कि स्टे लाने वाला उसका नहीं है लेकिन इसका सच पिछड़ा वर्ग जानता है। कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ साथ हर समाज के साथ सिर्फ छलावा किया है। अब समय आ गया है। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है।

2023 में बनेगी भाजपा की सरकार

अनीता ध्रुव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने साढ़े चार साल के पूरे कार्यकाल में सिर्फ आतंक, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही किया हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लुट-पाट, दुष्कर्म जैसे घटनाएं आए दिन घटित हो रही है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस सरकार को जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और ठगा महसूस कर रही है। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। गांव से लेकर शहर तक कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने आने वाले 2023 में फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। भाजपा केंद्र सरकार की नीतियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे और आने वाले 2023 में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

वादाखिलाफी का आरोप लगाकर किया अनोखा प्रदर्शन

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, विजय यदु मंडल अध्यक्ष मगरलोड, महामंत्री अजय शैलेन्द्र साहू, जयराम ध्रुव, चेतन साहू, चिरौंजी लाल यादव, कातिक राम साहू, रतनू दीवान, नरेन्द्र कोर्राम, कन्हैयालाल ध्रुव, सियाराम साहू, मुकेश मानिकपुरी, जोहित राम, श्रीमती केसर बाई साहू, कामिनी साहू, ठेला बाई साहू, ईश्वरी कोर्राम, पदमा दीवान, सीता बाई कंवर, ऋचा बाई नेताम, रामकली दीवान, निर्माला बाई नेताम, पुर्णिमा बाई, धनीबाई नेताम, सावित्री बाई सोनी, दुलारी बाई, राधिका बाई दीवान, नंदनी बाई कंवर, जयमत बाई ध्रुव, भानबाई ध्रुव, गायत्री बाई ध्रुव, शांति बाई ध्रुव, यशोदा बाई, बिन्दा बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film