गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ घरों और पंडालों में विराजे गणेश जी, देर रात तक चला सिलसिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना व आरती कर लोगों ने भगवान गणेश को घरों और पंडालों में विराजमान किया। गणपति को मोदक व बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाकर सुख-समृद्धि व जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।

ग्राम जौंदी में गणेश जी की स्थापना

अधिकांश घरों व पंडालों में लोगों ने ईको फ्रेंडली गणेश जी की स्थापना कर पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम का भी इजहार किया। 10 दिनों तक अंचल सहित पूरे देश में गणपति का यह उल्लास बना रहेगा।

साहू गुड़ी किसानपारा

नवापारा राजिम नगर सहित अंचल में सुबह से ही उत्सवी माहौल नजर आया, गली-गली ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंज रहे थे। घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना हुई। गणेश उत्सव के चलते पूरे शहर में आकर्षक विद्युत साज-सजा की गई है। जगह-जगह झिलमिल झांकियां सजाकर गणेश जी की स्थापना की गई है।

पंडालों में देर रात तक हुई स्थापना

किसानपारा दुर्गा दरबार

सुबह से ही शहर में गणेशजी की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। झांकी स्थलों पर रौनक थी, वहीं घरों में भी लोग स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई, इसके बाद गुड़ के मोदक, लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की गई। गणेश स्थापना का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

सुभाष चौक नवापारा

सुबह से ही नगर में जगह-जगह लगे मूर्तिकारों की दुकान पर लोगों की भीड़ थी। पंडालों के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज रहे थे। गणेश की प्रतिमाओं को उत्सव समितियों के सदस्य गाजे बाजे के साथ लेकर पहुंच रहे थे।

गंज रोड सोनकर पारा

ट्रैक्टर-ट्रालियों में एक ओर सार्वजनिक स्थानों की बड़ी प्रतिमाएं थी, तो दूसरी ओर स्कूटर, बाइक, कार में श्रद्धालु छोटी प्रतिमाएं लेकर घर पहुंच रहे थे। अंचल में यह नजारा जगह-जगह दिखाई दिया। अनेक स्थानों पर मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं के लिए स्टॉल लगा रखे थे।

आप भी 9826505225 पर अपनी गणेश जी की फ़ोटो भेज सकते है। अच्छी फ़ोटो चुन कर प्रकाशित की जाएगी। फ़ोटो साफ खिची हुई होनी चाहिए। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

Ganesh Chaturthi 2024 : 2 दिन बाद गणेशोत्सव की मचेगी धूम, अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, पंडालों घरों में भी हो रही जम कर तैयारी

Related Articles

Back to top button