रंग लगाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कमरे में ले जाकर पांच युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। होली के बहाने एक युवती को कमरे में बुलाकर पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। घटना कोंडागांव जिले अंतर्गत ईरागांव थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार कुछ युवकों ने होली में रंग लगाने के बहाने युवती को अपने पास बुलाया। जब युवती वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम वह परिवार के साथ ईरागांव थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की गई। ईरागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग और दो युवक बालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











