जन्मदिन मना रही लड़कियों से मारपीट, बदमाशों ने घसीट-घसीट कर पीटा, घटना का वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में बदमाशों ने जन्मदिन मना रही लड़कियों के साथ मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सत्यम विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली पायल पटेल 5 जून की रात करीब 1 बजे जन्मदिन मनाने अपनी सहेलियों के साथ महादेव घाट विसर्जन कुंड की ओर गई थी। यहां लड़कियां जन्मदिन की पार्टी कर रही थीं, तभी कुछ युवक उनके पास पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश लड़कियों का पीछा कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गईं। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोट आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट आई है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। घटना के बाद लड़कियों ने डीडी नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

बॉयफ्रेंड के चक्कर में भिड़ी लड़कियां, फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट, पैसा और जेवर चोरी, FIR दर्ज

Related Articles

Back to top button