रायपुर में चेकिंग के दौरान मिले 37 लाख के गोल्ड, पुलिस ने किया जब्त, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान जारी है। राजधानी रायपुर के विभिन्न जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग और पैदल पैट्रोलिंग कर संघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी बीच रायपुर के बढ़ईपारा में एक युवक से करीब 37 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने जब सोना के संबंध में पूछताछ की, तो युवक कोई जवाब नही दे पाया। मामला आजाद चौक थाना का है।

दरअसल, शुक्रवार की देर शाम शहर की अंदरूनी सड़कों से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान लोगों के गाड़ियों और सामानों की चेकिंग भी हो रही थी। तभी एक एक्टिवा गाड़ी में व्यक्ति कार्टन में कुछ सामान लेकर वहां से गुजर रहा था। वहां मौजूद पुलिस अफसरों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोकवा कर कार्टन को चेक किया। तो उसमें सोने का जेवरात और बिस्किट मिल गया। इस पूरे गोल्ड का वजन 589 ग्राम है। जिसकी कीमत 36 लाख 81 हजार के करीब है। युवक का नाम वरुण गोयल बताया जा रहा है, वह महेश कॉलोनी का रहने वाला है

रायपुर रजिस्टर्ड एक एक्टिवा गाड़ी में व्यक्ति कार्टन में कुछ सामान लेकर वहां से गुजर रहा था। उसे रोकवा कर कार्टन को चेक किया गया। - Dainik Bhaskarपुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस ने वरूण से गहनों के बारे में पूछा तो पहले तो वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश करने लगा। उसके पास इन गहनों को लेकर कोई वैध दस्तावेज भी मौजूद नही था। तो पुलिस ने इन सोने चांदी के गहने को जब्त कर लिया है। इस मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी जितेंद्र एसैय्या ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने वाहनों की चेकिंग में वैद्य दस्तावेज न होने से इन गहनों को जब्त किया है। मामलें में युवक से आगे की पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

वाहन चेकिंग के दौरान मिले साढ़े 34 लाख, पुलिस ने किया जब्त, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल