झाड़ियों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव घर से कुछ दूरी पर मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है महिला की रेप कर हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जांजगीर चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र में एक महिला की लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार शाम करीब 8 बजे किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार महिला पहले कहीं चली जाती थी तो देर से लौट भी आती थी। महिला शराब का भी सेवन करती थी। उसे किसी युवक के साथ जाते हुए देखा था। रात को महिला घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। फॉरेंसिक की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जिस हालत में शव बरामद हुआ है, उससे दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का पता चल सकेगा। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेप के बाद महिला की हत्या, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, 3 महीना पहले जेल से छूटा था आरोपी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन