राजिम में युवक की पीट पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आदतन बदमाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 अगस्त को राजिम क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में दो लोगों ने मिलकर मामूली बात पर युवक की पिटाई कर दी। जिससे युवक बेसुध हो गया। परिजन इलाज के लिए युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक के पिता धनजी साहू ने पुलिस को बताया कि गांव के भाव सिंह यादव अपने दोस्त किशन चंदेल घर पहुंचा और बेटे के साथ मारपीट किया है। बताया कि भाव सिंह यादव का मोबाइल बेटे एस कुमार के पास रखा हुआ था, जिसे लेने भाव सिंह और किशन चंदेल घर आए थे। मोबाइल नहीं मिलने पर भाव सिंह ने मेरे बेटे के साथ मारपीट करने लगी। भाव सिंह और उसका दोस्त हाथ मुक्का एवं चप्पल से पिटने लगे।

इस दौरान दोनों ने मेरे बेटे का गला दबा दिया था। दोनों के मारपीट से बेटा एस कुमार घायल हो गया। जिसका घर में उपचार कर रहे थे। उसने रात को खाना नहीं खाया था। देर रात अचानक बेटे की तबियत बिगड़ने लगी।

दो आरोपी गिरफ्तार

सुबह उसे इलाज के लिए राजिम सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भावसिंह के पिटाई से युवक की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भावसिंह यादव आदतन बदमाश है। राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने बताया कि परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों भावसिंह साहू तरीघाट और दूसरा नवापारा निवासी किसन चंदेल उर्फ भूरु को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वीडियो :-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : युवक की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल