खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खेत में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंच मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35-40 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सिंग में खेत में एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी गई है।

पुसौर पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच में जुट गई है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और गांवों में फोटो सर्कुलेट किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

ATM के पास मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश, हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोट के निशान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन