राजिम में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा : जारी हुआ रूट चार्ट, दोपहर 2 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध, इन मार्गों का करें उपयोग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 3 अप्रैल 2026 को राजिम में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा को लेकर थाना राजिम क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है।

इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद चौक, पटेलपारा तिराहा, मजार चौक, सुभाष चौक, रेस्ट हाउस, श्यामाचरण चौक, फारेस्ट नाका, बस स्टैंड, शिवाजी चौक होते हुए पुनः बस स्टैंड, गोधर्वनपारा, मस्जिद चौक, हटरी, महामाया मंदिर, केवटपारा, गुढ़ी चौक होते हुए वापस प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंचेगी।

दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

शोभायात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भीड़ को देखते हुए दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चार पहिया एवं भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन किया जाएगा।

वैकल्पिक रूट इस प्रकार रहेंगे

महासमुंद से रायपुर मार्ग: – फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से कॉलेज के पीछे मार्ग होते हुए पथर्रा रोड, पथर्रा तिराहा, चौबेबांधा तिराहा, चौबेबांधा पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैंड से रायपुर रोड।

गरियाबंद से रायपुर मार्ग:- चौबेबांधा तिराहा, चौबेबांधा पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैंड से रायपुर रोड।

रायपुर से महासमुंद मार्ग: नवापारा बस स्टैंड से गंज रोड, सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा, पथर्रा तिराहा, पथर्रा रोड, कॉलेज के पीछे मार्ग होते हुए फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से महासमुंद मार्ग।

रायपुर से गरियाबंद मार्ग: नवापारा बस स्टैंड, गंज रोड, सोमवारी बाजार, सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा से दाहिने ओर गरियाबंद मार्ग।

मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात

हटरी चौक, जामा मस्जिद मार्ग, नयापारा पुल और राजीव लोचन क्षेत्र सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम को मिली बड़ी सौगात: लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन के लिए 61.79 लाख रुपए का बजट स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button