प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मचा था बवाल, गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर जलाया और SDM को भी दौड़ाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर पर दोनों की हत्या के बाद शव लगभग पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जिला बदर बदमाश ने की दोनों की हत्या

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख सूरजपुर रिंगरोड में किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज व 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह मेहू फैज एवं आलिया शेख का शव सूरजपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर जूर-पीढ़ा मार्ग में नहर में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों की हत्या जिला बदर बदमाश कुलदीप साहू ने गला रेंतकर की।

घटना के बाद शहर में मचा बवाल

उक्त घटना के बाद सोमवार को धीरे-धीरे माहौल बिगड़ने लगा और दोपहर तक बवाल मच गया। घटना से गुस्साए आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी कर दी थी। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई। वहीं बदमाश कुलदीप साहू के घर को भी शहरवासियों ने फूंक दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम को भी भीड़ मारने के लिए दौड़ाने लगे। लोगों का आक्रोश देख एसडीएम को जान बचाकर भागना पड़ा।

आरक्षक पर खैलता तेल फेंका था आरोपी

बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी बदमाश कुलदीप साहू सूरजपुर का निगरानीशुदा बदमाश है। उसने पिछले कई दिनों से शहर में आतंक मचा रखा है। नवरात्रि के दौरान कुलदीप ने एक आरक्षक पर खौलता तेल फेंककर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस की टीम कुलदीप साहू के खोजबीन में जुटी थी, जिसमें हेड कांस्टेबल तालिब शेख भी शामिल थे। तालिब शेख ने रात को कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की तो उसने तालिब शेख पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और तलवार भी दिखाया। कुलदीप साहू के भाग निकलने के बाद तालिब ड्यूटी पर चले गए थे।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बहरहाल बलरामपुर पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कुछ साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस में पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया है। उससे वहीं पूछताछ की जा रही है। कुलदीप को पकड़ने पर 50 हजार और इनकॉउंटर करने पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

https://x.com/i/status/1845831386365640907

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

कवर्धा कांड: कलेक्टर-एसपी हटाए, रेंगाखार थाना प्रभारी समेत पूरा स्टॉफ लाइन अटैच, जानिए पूरा घटनाक्रम, साहू समाज ने बनाई जांच समिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film