दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 4 साल की बच्ची समेत 3 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बालोद जिले में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 4 साल की बच्ची समेत 3 घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंच सकी, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे बालोद मुख्यालय से 4 किमी दूर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर झलमला-परसोदा चौक के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सीजी 24 जे 4322 में ग्राम सनोद निवासी टेकराम साहू अपनी 4 साल की बेटी गोपिका के साथ सवार थे। वहीं दूसरी बाइक सीजी 24 ई 0587 पर लिलेश ठाकुर और धरम ठाकुर सवार थे। हादसे में लिलेश ठाकुर सिर के बल सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद तीन घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। चौथे व्यक्ति को एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने लिलेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं पुलिस की देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देख गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: पिकअप वाहन और कार में भीषण टक्कर, एक की मौत, 4 लोग घायल, बारात में शामिल होने जा रहे थे पिकअप सवार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन