BREAKING Chandrayaan-3 : रोवर ने पूरा किया अपना काम, फिर चला गया स्लीप मोड पर,अब आगे क्या ..देखिए ये वीडियो
अब तक चंद्रमा के पर प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़):- इसरो ने चंद्रयान 3 ( Chandrayaan-3 ) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है । इसरो के अनुसार रोवर प्रज्ञान ( PragyanRover ) ने अपना कार्य पूरा कर लिया।अब लैंडर विक्रम ( VikramLander ) और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड पर भेज दिया गया है । इनके पेलोड बंद कर दिए गए है । सब कुछ सही रहा तो 22 सितंबर 2023 को इसे फिर से उपयोग मे लाया जा सकेगा ।
इसरो ( Indian Space Research Organisation ) ने जानकारी देते हुए बताया कि रोवर और लैंडर को अब सुरक्षित रूप से पार्क कर दिया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद कर दिए गए हैं। इन पेलोड से ही ( Deta ) डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर भेजा जाता है। फिलहाल बैटरी पूरी तरह चार्ज है। रिसीवर को चालू रखा गया है ।
Chandrayaan-3 : आगे क्या होगा
अगर सब कुछ सही रहा तो 22 सितंबर 2023 को अगले सूर्योदय मे सौर पैनल पर प्रकाश प्राप्त होने पर इसे फिर से दूसरे असाइनमेंट के दूसरे सेट मे उपयोग मे लाया जाएगा नहीं तो यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ही रहेगा।
चांद पर दिन और रात
आपको बता दे कि चांद पर पृथ्वी के 14 दिन के बराबर एक दिन और 14 दिन के बराबर ही रात होती है । चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 29 दिन, 12 घंटे और 44 मिनट के बराबर होता है और यही समय चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में लगता है। लेकिन चंद्रमा को पूरी तरह से अपनी मूल स्थिति में वापस आने में केवल 27 दिन और 7 घंटे लगते हैं।

अब तक चंद्रमा के ऊपर, प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है।

इसरो ने लैंडर के द्वारा भेजे हुए एक वीडियो को देख कर अपनी भावनाये व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा हो, और माँ स्नेहपूर्वक देख रही हो है ना?
देखिए वीडियो :-
इसरो की और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-