फंदे पर लटके मिली नाबालिग की लाश: दशहरा के दिन से थी लापता, ऐसा हुई पहचान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मंगलवार की सुबह एक नाबालिग बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। लाश काफी पुरानी बताई जा रही है। चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। परिजनों ने मासूम के कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि, दशहरे के दिन से ही किशोरी घर से लापता थी। हालांकि, यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को लटकाया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जिले के बोरगांव के जंगल में लाश मिली है। सुबह इलाके के लोग जंगल की तरफ गए थे, तो उन्होंने बरगद के पेड़ पर लाश लटकते देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को नीचे उतारा। फिर केशकाल के भी कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। उनमें से एक राजकुमार नाम के शख्स ने लाश के कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। नाबालिग बच्ची की उम्र करीब 15-16 साल बताई जा रही है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि, वे केशकाल के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं। बेटी दशहरा के दिन से ही लापता थी। घर पर दशहरा देखने जा रही हूं बोली थी, फिर लौटी ही नहीं। आस-पास के गांव और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया था लेकिन कहीं नहीं मिली थी। अब घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में लाश मिली है। इधर, केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film