कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजिम में जिले के प्रथम किताब घर का किया शुभारंभ

जरूरतमंदों को शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन की किताबें पढ़ने की मिलेगी सुविधा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़):- कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के पाठकों की सुविधा के लिए एक विशेष पुस्तक दान महाभियान की पहल 14 अगस्त को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से स्वयं पुस्तकें दान कर किया था। जिसमें अब तक जिले के लोगों ने अब तक लगभग 3 हजार से अधिक पुस्तकें दान की है। इस पुस्तक दान महाभियान में अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को लगातार दान कर रहे है।
इन किताबों को राजिम के कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया गया है। यह जिले का प्रथम किताब घर होगा। यहां से कोई भी जरूरत मंद अपनी मन पसंद की किताब पढ़ने के लिए अपने नाम से पुस्तकें जारी करा सकेंगे। कलेक्टर श्री छिकारा ने आज राजिम के कन्या माध्यमिक शाला में जिले के प्रथम किताब घर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

पुस्तक का महत्व कभी खत्म नहीं होता

कलेक्टर ने कहा कि पुस्तक ज्ञान का भंडार होता है। यह हमेशा इंसान को सच्चे मित्र की तरह अच्छी सीख की प्रेरणा देती है। पुस्तक का महत्व कभी खत्म नहीं होता है। कलेक्टर ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती। अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसी सोच के मद्देनजर किताब घर का शुभारंभ किया गया है। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से चर्चा के दौरान कहा कि छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बोलेगा बचपन अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न विधाओं में कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों के विशिष्ट प्रतिभा को आगे लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना लक्ष्य बड़ा बनाये रखना चाहिए और बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। यदि कभी असफलता मिलती है तो उससे निराश होने की जरूरत नही है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इमानदारी पूर्वक और कड़ी मेहनत करनी चाहिए, जो भी कार्य करें उस पर शत-प्रतिशत अपना समय दें।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम धनंजय नेताम, जनपद सीईओ अजय पटेल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं कन्या शाला के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film