महिलाओं की सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवा, इस एक नंबर से मिलेगा कानूनी मदद, होगी समस्या दूर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- संकटग्रस्त महिलाओं की सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 181 है जो 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है। जिस पर कोई भी महिला, जो किसी प्रकार की शारीरिक, मानसिक या यौन प्रताड़ना का शिकार है, कॉल कर सकती है।

महिला हेल्पलाईन पीड़ित महिला की शिकायत को सुनकर प्रकरण के तर्कसंगत समाधान हेतु प्रयास करती है। इस हेतु वह राज्य के सभी जिलो के सखी वन स्टाप सेंटर, संबंधित थाना एवं आपातकालीन स्थिति में 112 से समन्वय स्थापित करती है। महिला हेल्पलाईन किसी भी संकटग्रस्त महिला की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर महिला 24 घंटे सातों दिन मदद ले सकती है। कोई भी महिला जो किसी भी प्रकार की शारीरिक मानसिक प्रताड़ना से ग्रस्त है, वह इस नंबर पर कॉल कर सकती है।

इन मामलों में घरेलू हिंसा, यौन प्रताड़ना, छेड़छाड़, टोनही प्रताड़ना, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, साइबर काईम, दहेज प्रताड़ना एवं अन्य सभी अपराध शामिल है, जिसमें महिला शारीरिक अथवा मानसिक रूप से प्रताडित हो। सर्वप्रथम पीड़िता का कॉल आने पर उनकी समस्या को सुनकर समस्या को समझा जाता है। पीड़िता की समस्या को समझने के बाद उन्हें समस्या समाधान संबंधी उपयुक्त विकल्पों से अवगत कराया जाता है। पीड़िता की सहमति से श्रेष्ठ विकल्प का चयन कर मामला अग्रिम कार्यवाही हेतु सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा जाता है।

आपातकालीन स्थिति में 112/संबंधित थाने के माध्यम से पीड़िता को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए मामला सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा जाता है, जहाँ से पीड़िता की समस्या का यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया जाता है। रेस्क्यू के मामलों में 112/ संबंधित थाने के माध्यम से पीड़िता का रेस्क्यू तय किया जाता है, एवं सखी वन स्टाप सेंटर से समन्वय स्थापित कर पीड़िता की मेडिकल जॉच, आश्रय एवं उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।

चाईल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर पर कॉल करें

शासन द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 संकटग्रस्त बालकों की सहायता हेतु आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराई गई है जो 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है। जिस पर कोई भी बालक के संबंध कोई भी व्यक्ति बालक के शारीरिक, मानसिक, या यौन प्रताड़ना का शिकार है, कॉल कर सकता है। चाईल्ड लाईन कंट्रोल रूम पीड़ित बालक के संबंध में शिकायत को सुनकर समस्या के तर्कसंगत समाधान हेतु प्रयास करती है।

इस हेतु वह राज्य के सभी जिलो के चाईल्ड लाईन, बाल कल्याण समिति एवं आपातकालीन स्थिति में 112 से समन्वय स्थापित करती है। चाईल्ड लाईन बालकों की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर बालक 24 घंटे सातों दिन मदद ले सकते है। 1098 चाईल्ड लाईन मुख्यतः बाल विवाह, आश्रय सहायता, बालश्रम निरोध, परामर्श, गुमशुदा बालक, नशे के आदी बालकों के अलावा अन्य सभी बालकों की सहायता हेतु तत्पर रहता है। चाईल्ड लाईन स्वंय सेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के समुचित निराकरण का प्रयास करती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुलेंगे महिला पिंक थाने : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Related Articles

Back to top button