राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार XUV कार ने छात्रा को कुलचा, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार महेंद्रा XUV ने एक छात्रा को कुचल दिया है। इस हादसे में छात्रा (11 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम वार्ड क्र 6 के रहने वाले लाकेश कुमार साहू राजिम बस स्टैण्ड के पास ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। लाकेश गुरूवार रात 7.30 बजे के आसपास राजिम के गौशाला के पास अपनी पत्नी श्रीमती टिकेश्वरी साहू, बडी बेटी मुक्ताश्री व छोटी बेटी तेजल साहू के साथ रोड किनारे खड़ा था।

मुक्ताश्री

इसी दौरान तेज रफ्तार महेंद्रा XUV CG2 3 9990 ने छात्रा मुक्ताश्री (11 वर्ष) को अपनी चपेट के ले लिया। हादसे के बाद घायल मुक्ताश्री को तत्काल राजिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

राजिम थाना के उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम ने बताया कि गुरूवार रात लगभग 7.30 बजे की घटना है। पुलिस को रात्रि 9 बजे सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा : मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन