12वीं हिंदी परीक्षा निरस्त: पेपर लीक के बाद माशिमं का बड़ा फैसला, अप्रैल में फिर होगी परीक्षा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। 14 मार्च 2026 को आयोजित यह परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी और इसे पुनः 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
पेपर लीक के दावों के बाद कार्रवाई
मंडल के अनुसार, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिंदी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में लिखित शिकायत दी गई और सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
इधर, 23 मार्च 2026 को परीक्षा समिति की बैठक में पूरे मामले की समीक्षा की गई। प्रारंभिक जांच में पेपर लीक के संकेत मिलने पर मंडल ने परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया। वहीं मंडल द्वारा जारी नई समय-सारणी भी जारी की गई है। जिसके अनुसार, हिंदी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी।
छात्रों के लिए निर्देश
मंडल ने छात्रों से नई तिथि के अनुसार तैयारी करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथि या समय में बदलाव किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
छत्तीसगढ़ में नकल और पेपर लीक पर सख्त कानून : 10 साल तक की सजा और 10 लाख का जुर्माना











