भाजपा मंडल नवापारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर की महानदी मैया की महाआरती, मंत्रोच्चार से गूंजा त्रिवेणी संगम

दीपदान कर की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल नवापारा द्वारा बुधवार शाम महानदी मैया की भव्य आतिशबाजी के साथ महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक भी सम्मिलित हुए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत त्रिवेणी संगम के नवापारा नेहरूघाट में महानदी मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान मंत्रोंचार नगर के पंडित परिषद एवं विप्र जनों द्वारा किया गया। आरती के बाद दीपदान कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक इंद्रकुमार साहू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहित पावन महानदी संगम में महाआरती कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। नदियाँ केवल जलधारा नहीं होतीं, वे हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था की जीवनरेखा होती हैं। राजिम का त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ की अस्मिता, आस्था और जीवन मूल्यों की जीवंत पहचान है।

नदियों हमें यह स्मरण कराती है कि वे केवल जल ही नहीं देती, बल्कि जीवन जीने का मार्ग, समाज को जोड़ने का सूत्र और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन भी इसी संदेश का प्रतीक है। इसलिए प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर महानदी मैया की आरती का आयोजन किया गया।

ये हुए सम्मिलित

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के विशेष उपस्थिती में नगर पालिका के पार्षद गण सचिन सचदेव, सहदेव कंसारी, लोमेश्वरी साहू, पूजा कंसारी, रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, निर्मला धीरज साहू, महामंत्री चेतन साहू, सिंटू जैन, उपाध्यक्ष धीरज साहू, गुलशन साहू, मंत्री कैलाश तिवारी, राजू रजक, अनुज राजपूत, प्रेम साधवानी, अशोक गंगवाल, डॉ के आर सिन्हा, डॉ योगिता सिन्हा, चेतन साहू, देवेंद्र सेन, सौरभ सिंटु जैन, मेघनाथ साहू, अशोक नागवानी, मुकुंद मेश्राम, संजय बंगानी, प्रेम साधवानी, वीरेंद्र यादव, संजीव सोनी, पुखराज चक्रधारी, चुम्मन साहू, तेजेश्वर साहू, द्विज राम साहू, भोलू यादव गोलू यादव, योगिता सिन्हा, अन्नपूर्णा देवांगन, संतोषी कंसारी, धनमती साहू, साधना सौरज, प्रभा बांसवार, किरण सोनी, उमा कंसारी सम्मिलित हुए। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा भाजपा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक संपन्न, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, बनाई गई कार्य योजना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल