गरियाबंद ब्रेकिंग : दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देवभोग थाना के अमलीपदर क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज  मैनपुर विकासखंड के मटिया गाँव में दो बाइकों CG 04 LR 0407 और CG 05 V 3543 की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश यादव झाराबहाल का निवासी है। वह उड़ीसा अपने ससुराल गया हुआ था जहां से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गया।

वहीं मृतक दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी गई। जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अपडेट : मृतक दूसरे युवक की पहचान डोमार सिंह ध्रुव, कोदोभाटा,आमापारा निवासी के रूप में की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में सड़क हादसा: दो भाईयों की मौत, बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Related Articles

Back to top button