आधी रात युवक को मिलने बुलाया फिर पत्नी ने पति के साथ मिलकर कर दिया ये कांड, दोनों गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। इस वजह से महिला ने उसे बातचीत के लिए बुलाया। फिर लोहे की पाइप से युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।
जानकारी के अनुसार आरोपी मानिक राम मरावी और उसकी पत्नी आशा बाई मरावी के पड़ोस में लक्ष्मण नाम का युवक रहता था। ये सभी सिलतरा के पास धनेली स्थित एक क्रेशर मील में काम करते थे। आरोप है कि लक्ष्मण आए दिन मानिक राम की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था। लगातार झगड़ों के बाद पत्नी ने युवक लक्ष्मण को बातचीत के बहाने लेबर क्वार्टर में बुलाया।
लक्ष्मण गुरुवार की रात करीब 12 बजे वहां पहुंचा। यहां पति-पत्नी के साथ उसकी जमकर बहस हुई। इसी दौरान मानिक ने उसके सिर पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया, जिससे युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी पति-पत्नी ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। लक्ष्मण बुरी तरह लहूलुहान हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में आशा बाई मरावी ने भी पति का साथ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला ने की प्रेमी की हत्या, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, सब्बल से किया ताबड़तोड़ हमला