देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस – चंदूलाल साहू

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया ध्वजारोहण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)राजिम :- 76वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने गायत्री माता मंदिर एवं राजिम गौ सेवा समिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।

भारत के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान के चलते आज हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली है। ऐसे वीर सपूतों के बहादूरी, वीरता और शौर्य को नमन करते हैं। पूर्व सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और शक्तिशाली देश बन गया है। श्री साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ब्रिटिश शासन काल में लागू तीन कानून में संशोधन किया जा रहा है इन तीनों कानूनों को बदलकर इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना भारतीयों को अधिकार देने की होगी। इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा। इसका उद्देश्य होगा लोगों को न्याय देना अर्थात दण्ड संहिता को न्याय संहिता में परिवर्तित किया जाएगा। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को फांसी, राजद्रोह कानून का खात्मा, IPC की धारा में बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है जो प्रक्रियाधिन है।

 independence day 2023
independence day 2023

नागरिकों मे होनी चाहिए कर्तव्य की भावना

श्री साहू ने कहा कि हम सबको देश के विरासत और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। हम सब भारतवासी है ऐसी भावना और  एकता के साथ देश और समाज में रहना चाहिए। तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। नागरिकों में कर्तव्य की भावना होनी चाहिए जिससे हमारा देश समृद्ध होगा। इस दौरान उन्होने गौ माता की सेवा करने के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में गौ सेवा समिति के पदाधिकारी घनाराम साहू, लालचंद मेघवानी, अजय साहू, पवन गुप्ता, संजीव चंद्राकार, संतोष साहू, मनोज जयदेव, सुनील श्रीवास्तव, लखनलाल सिन्हा, मणिराम साहू, भोपराम साहू, रमेश गुप्ता, मैविन्दर परकार, खम्मनलाल साहू, सहित व्यापारीगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button