थाना में जागरूकता का पाठ : बच्चों ने किया छुरा थाने का भ्रमण, थाना परिसर में स्कूली बच्चों को दी गई कानून व सुरक्षा संबंधी जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)किशन सिन्हा :– पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में छुरा थाना प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया। छुरा ब्लॉक स्थित आदिवासी आवासीय विद्यालय के बच्चों को आज थाना परिसर में आमंत्रित कर पुलिसिंग प्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला एवं साइबर अपराध से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को थाना में होने वाली विभिन्न कार्यप्रणालियों से रूबरू कराया। बच्चों को यह बताया गया कि पुलिस किस तरह अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए काम करती है। समस्त बच्चों ने थाना के मोहर्रिर कक्ष,विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, डे एवं नाईट अधिकारी, सस्त्रागार, CCTNS कक्ष एवं थाना प्रभारी कक्ष का भ्रमण किया। 

थाना प्रभारी द्वारा पुलिस कार्यवाही, दैनिक दिनचर्या एवं क्रियाकलाप की जानकारी के साथ – साथ गुड टच, बेड टच, सायबर अपराध एवं बचाव, यातायात नियमो की जानकारी दी गई। बालकों को रिपोर्ट लिखवाने और उस पर पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी गई। पुलिस को रक्षक एवं विश्वनीय समझने एवं भरोसा कायम रखने राय दी गयी है| पुलिस के उद्देश्य से अवगत कराया गया। पुलिस पदक्रम की भी जानकारी दी गई।

छात्रों ने भी इस अवसर पर उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे और पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया। यह कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।पुलिस प्रशासन का यह प्रयास ‘सामुदायिक सहभागिता’ की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र में बेहतर पुलिस-जन संबंध स्थापित करने में मददगार साबित होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के सीजन में मालवाहक वाहनों पर यात्री ढोने लगेगी लगाम, थाना प्रभारी ने दी वाहन मालिकों को चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film