शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया एबॉर्शन, फिर…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का प्रलोभन देकर कई साल तक शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच युवती गर्भवती हुई, तो उसका एबॉर्शन भी करा दिया। आरोपी ने जब शादी के लिए मना किया, तो पीड़िता थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के बरियो निवासी राहुल सिंह से युवती की जान-पहचान 2017 में पढ़ने के दौरान हुई थी। राहुल ने युवती से मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि 15 अक्टूबर 2017 को राहुल सिंह ने युवती को अपने किराए के मकान सुभाषनगर अंबिकापुर में ले गया। उसके साथ रेप किया।
गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन
युवती ने शिकायत में बताया कि, राहुल सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाते रहा। साल 2021 में युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो राहुल ने युवती को गर्भपात की दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। 21 अगस्त 2024 तक राहुल सिंह ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए। फिर शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2024 को गांधीनगर थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले में धारा 81, 88 बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ट) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राहुल सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर कार में फेंकी लाश, 2 आरोपी गिरफ्तार