बच्चे के हाथ में राइफल! विधायक की वायरल तस्वीर, सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल, भाजपा का हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से सामने आई एक तस्वीर ने प्रदेश की सियासत और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे कथित रूप से अपने सुरक्षाकर्मी का हथियार एक छोटे बच्चे के हाथ में थमाते नजर आ रहे हैं।

वायरल तस्वीर में विधायक अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक कम उम्र के बच्चे के हाथ में सुरक्षाकर्मी का राइफल (कार्बाइन) पकड़ते नजर आ रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद आमजन और विभिन्न वर्गों में चिंता व्यक्त की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस उम्र में बच्चों को शिक्षा और संस्कारों की ओर प्रेरित किया जाना चाहिए, उस उम्र में हथियार का संपर्क न केवल अनुचित है, बल्कि यह सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो सकता है।

विपक्ष का हमला

भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस घटना को निंदनीय और अशोभनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब नक्सलवादी विचारधारा के लोग आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, तब एक जनप्रतिनिधि द्वारा बच्चे को हथियार पकड़ाना समाज के लिए गलत संदेश है।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सीरमौर्य ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और जानकारी पुख्ता होने पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने साधी चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम पर जब विधायक जनक ध्रुव का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने के लिए फोन रिसीव नहीं किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button