छुरा में आंधी-तूफान का तांडव: उड़े छप्पर, रुकी तेंदूपत्ता तुड़ाई, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पेट्रोल पंप का उड़ा तीन सेट हादसे में कोई हताहत नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- क्षेत्र में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कई गांवों में पेड़ गिर गए और घरों के छप्पर उड़ गए। तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

तूफान का असर तेंदूपत्ता तुड़ाई पर भी पड़ा है। आज से तेंदूपत्ता संग्रहण की शुरुआत होनी थी, लेकिन खराब मौसम ने इस कार्य को पूरी तरह प्रभावित किया। मजदूरों को बीच में ही काम बंद करना पड़ा, जिससे संग्रहण और खरीदी दोनों ठप हो गए हैं।

छुरा नगर के शिव चौक पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप में तेज हवा के चलते लोहे के पिलर समेत तीन सैड उड़कर पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर गिर गए। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी किया है। मोबाइल मैसेज के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। विभाग ने अगले 3 घंटों के भीतर बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी है।

वीडियो

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

थाना में जागरूकता का पाठ : बच्चों ने किया छुरा थाने का भ्रमण, थाना परिसर में स्कूली बच्चों को दी गई कानून व सुरक्षा संबंधी जानकारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल