महिला का अपहरण कर गैंगरेप : जंगल ले जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म, एक आरोपी की कुछ दिनो बाद होने वाली थी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में लगातार दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला कोरबा जिले से आ रही है, जहां एक महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। दो बदमाशों ने महिला का अपहरण कर बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला बाल्को थाना अंतर्गत रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार विधवा महिला शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन ने महिला को अपने साथ चलने को कहा। विरोध जताने पर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने लोगों को आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

gang rapeआरोपियों ने कबूला जुर्म

महिला ने थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवकों ने छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने महिला को धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की। दोनों आरोपियों को गांव से पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

एक आरोपी की होने वाली थी शादी

कोरबा सीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

आरक्षक की पत्नी से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म : धमकी देकर लगातार करता रहा शोषण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन