मां-बेटे का खौफनाक खेल, पति की हत्या कर फंदे से लटकाया, आत्महत्या की साजिश बेनकाब, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद अपना जुर्म छिपाने शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है।

पहले पिटाई, फिर गला दबाकर हत्या

कर्मचारी बसंत लाल का शव 26 फरवरी को फांसी पर लटका मिला था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बसंत लाल (59) की उसकी पत्नी शालू और बेटे जितेंद्र प्रसाद ने मिलकर हत्या की थी। 25 फरवरी की रात दोनों ने पहले डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और फिर डंडे से गला दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत शव को घर के पीछे आंगन में फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। घटना की सूचना स्वयं बेटे जितेंद्र ने पुलिस को दी थी।

शराब की लत बनी विवाद की वजह

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद संदेह गहराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें सारा मामला उजागर हो गया। जांच में सामने आया कि बसंत लाल शराब पीने का आदी था और पिछले एक महीने से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। वह परिवार को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। इसी से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने हत्या की साजिश रची।

मां-बेटा गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पत्नी शालू (58) और बेटे जितेंद्र (30) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में फांसी पर लटकी मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका, बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button