भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने किरण सिंह देव, जानिए कौन है नए प्रदेश अध्यक्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी हे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि किरण देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं। पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण देव को प्रदेश नियुक्त किया है। किरण देव अरुण साव की जगह लेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

इस बार सामान्य वर्ग को मौका

किरण सिंह देव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले आदिवासी और ओबीसी को अध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया। आदिवासी अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय के अलावा विक्रम उसेंडी रह चुके हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले सामान्य वर्ग से डॉ. रमन सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

खबरें भी पढ़े

दो वर्ष का बोनस देने की कवायद प्रारंम्भ, प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियां

Related Articles

Back to top button