राजिम कुंभ कल्प 2026: कानून-व्यवस्था संभालेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी, कलेक्टर उइके ने जारी किया आदेश

प्रमुख स्थलों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीएस उइके ने राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के आयोजन को लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार राजिम कुंभ (कल्प) मेला वर्ष 2026 का आयोजन माघ पूर्णिमा 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। मेला अवधि के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थलों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विश्राम गृह राजिम के लिए अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर एवं नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार देवांगन, कंट्रोल रूम के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया, मुख्य मंच नया मेला ग्राउंड के लिए एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल एवं अजय कुमार चंद्रवंशी, महानदी आरती स्थल के लिए तहसीलदार फिंगेश्वर श्रीमती डिंपल धु्व, साई इवेंट के साथ नवीन मेला ग्राउंड में सहयोग के लिए नायब तहसीलदार डोनेश्वर साहू, राजीव लोचन मंदिर परिसर के लिए नायब तहसीलदार गरियाबंद सुश्री अवंतिका गुप्ता, दर्शक दीर्घा के लिए तहसीलदार छुरा गैंदलाल साहू, लक्ष्मण झूला एवं गोल्फ कोर्ट व्यवस्था के लिए एसडीएम छुरा सुश्री अंजली खलखो, हेलिपैड नवीन मेला स्थल के लिए तहसीलदार गरियाबंद चितेश देवांगन अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इसी तरह 10 फरवरी को आयोजित कन्या विवाह समारोह के लिए तहसीलदार मैनपुर रमेश मेहता, माघ पूर्णिमा (1 फरवरी) जानकी जयंती (9 फरवरी) तथा समापन समारोह (15 फरवरी) के लिए नायब तहसीलदार गरियाबंद योगेन्द्र कुमार देवांगन एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख विजय कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही पुराने मेला ग्राउंड के लिए नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर को सौंपा गया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम मेला को लेकर पुलिस सख्त, गुंडे-बदमाशों को तलब कर दी गई सख्त हिदायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button