छुरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- छुरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना छुरा वन परिक्षेत्र के कोठीगांव गांव का है।

खेत में काम कर रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, कोठीगांव निवासी प्यारे राम गोंड की पत्नी हेमलता गोंड (41) बुधवार को खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक झाड़ियों से एक तेंदुआ निकल आया और उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देख तेंदुआ खेत से जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी और घायल महिला को तुरंत छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत सामान्य है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला का हालचाल जाना। वनकर्मियों ने नियमानुसार पीड़िता को तत्काल सहायता राशि प्रदान की। तेंदुए की मौजूदगी ने वन विभाग की सतर्कता बढ़ा दी है। वनकर्मियों ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजंर रखने के लिए एक निगरानी दल तैयार किया है और आसपास के वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग ने आसपास के निवासियों को अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

इलाके में हो चुकी है कई घटनाएं

गौरतलब है कि इस इलाके में तेंदुए पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में पालतू पशुओं पर हमले की घटनाएं हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए पर नजर रखने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, माता-पिता की बहादुरी से बची जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button