परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा ने श्रद्धा और भक्ति से मनाई माँ कर्मा जयंती, मंदिर में गूंजे जयकारे, खिचड़ी महाप्रसाद का हुआ वितरण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा द्वारा भक्ति और शक्ति की प्रतीक शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती रविवार को माँ कर्मा मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस धार्मिक उत्सव में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुआ। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय भजनों के बीच मंदिर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
प्रसाद में वितरित की गई भगवान जगन्नाथ की प्रिय ‘खिचड़ी’
जयंती के विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ की प्रिय ‘खिचड़ी’ का भोग माँ कर्मा को लगाया गया। महाप्रसाद के रूप में इस खिचड़ी का वितरण उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों को किया गया, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया।
प्रमुख जनों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस आयोजन में परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा के अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष धनमती साहू, कन्हैया लाल साहू, मेघनाथ साहू, गैंद लाल साहू, रज्जू गुरुजी, संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, भरोशी साहू, लच्छी साहू, दहारू राम साहू, घनश्याम महराज, महिला प्रकोष्ठ से दुकलहीन साहू, भूमिका साहू, ललित साहू, नंदिनी साहू, व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, आलोक डॉ. चन्द्रिका साहू, एवं युवा प्रकोष्ठ से दाऊ, तेजेश्वर, चेतन, गजेंद्र सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में साहू समाज का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, फाग गीतों और गुलाल के साथ मनाया गया उत्सव











