गरियाबंद में मां कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई, वार्षिक महाधिवेशन में आदर्श विवाह बना आकर्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के तत्वावधान में मां कर्मा की 1010वीं जयंती एवं 73वां वार्षिक महाधिवेशन हर्षाेल्लास और धार्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन स्थानीय साहू समाज छात्रावास में संपन्न हुआ, जिसमें तहसील के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा मंदिर में हवन-पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, एकता और प्रगति की कामना की। ग्रामीण अध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि मा कर्मा, जो भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त थीं, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। उनका संघर्षमय जीवन और अटूट भक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
आदर्श विवाह बना मुख्य आकर्षण
महाधिवेशन में आदर्श विवाह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। समाज के बीच सादगीपूर्ण तरीके से देवानंद साहू (संजू) पोटिया एवं पार्वती साहू मढ़ेली का विवाह संपन्न कराया गया। इस पहल को सामाजिक कुरीतियों और खर्चीली शादियों के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। समाज की ओर से नवदंपति को प्रोत्साहन राशि भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया।
अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू, राजिम मंदिर समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू, जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष लेखराम साहू, डॉ. महेंद्र साहू, घनाराम साहू, राजेश साहू, सोमप्रकाश साहू, ठाकुर राम साहू, चंदन साहू, रवि साहू और अरुण साहू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा तहसील कछार साहू संघ के अध्यक्ष रामाधार साहू, उपाध्यक्ष सन्तु राम साहू, श्रीमती इंदु साहू, संगठन सचिव श्रीमती प्रेरणा साहू, मिलेश्वरी साहू, ताकेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, सचिव अशोक साहू, ढेलऊ राम साहू, मेघलाल साहू, घनश्याम साहू, लोमेश साहू, पेमेन्द्र साहू, खिलेश साहू, दिनेश साहू, लुकेश साहू, भूषण साहू सहित अन्य पदाधिकारी, ग्रामीण अध्यक्षों एवं स्वजातिय बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











