कपड़ा बदलते युवती का वीडियो बनाया, विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती का कपड़े बदलते समय मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपनी ननद के घर गई हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था।

बताया गया कि इसी दौरान युवती के छोटे भाई ने भी आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया। आवाज लगाने पर मोनिस वहां से भागने लगा। इसी बीच युवती की बुआ मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान मोनिस ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया और वहां से निकल गया।

भाई पर चाकू से हमला

घटना के कुछ समय बाद रात करीब 7 बजे युवती का भाई घर के पास स्थित एक दुकान पर गया था। तभी मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों आरोपियों ने युवक को पकड़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर ने भी युवक के हाथ, पैर और पेट में हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता की मां तोरवा थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोनिस हटकेश्वर, वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: अश्लील वीडियो बनाकर 5 घंटे तक बंधक बनाया, नाबालिग प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button