राजिम भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा लगाने राजिम विधायक रोहित साहू ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने की थी 5 करोड़ की घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम भक्तिन माता की विशाल कांस्य प्रतिमा महानदी के किनारे बनेगा जिनकी त्याग तपस्या एवं भक्ति के तपोबल के कारण भगवान श्री राजिमलोचन जी को इस धरा में अवतरित होना पड़ा ऐसे महान भक्त राजिम भक्तिन माता की विशाल भव्य कांस्य प्रतिमा बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त प्रावधान में आयोजित 7 जनवरी 2025 भक्त माता राजिम जयंती समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम भक्तिन माता की विशाल भव्य कांस्य प्रतिमा बनाने की घोषणा राजिम में की थी। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप भव्य प्रतिमा निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, राजिम तहसीलदार, सीएमओ, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर एवं पटवारी के साथ स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे।
पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित
विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों के साथ नदी किनारे भगवान की राजिम लोचन मंदिर के पास स्थल निरीक्षण कर राजिम भक्तिन माता की भव्य प्रतिमा बनाने के लिए स्थल आरक्षित करने कहा तथा उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है इस हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू साहू एवं उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के विशेष आग्रह पर आज विधायक रोहित साहू ने स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभापति भारत यादव, पार्षद नरोत्तम सिंह, तुषार कदम, सुरेश पटेल लोकनाथ साहू राजेश ठाकुर एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन, जिले के 28 शिक्षक हुए सम्मानित