50 से अधिक बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच, दी गई निःशुल्क दवाईयां, 27 को छुरा में होगा मेगा हेल्थ कैम्प

जिले को कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन तत्पर - कलेक्टर श्री उइके

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले को कुपोषण मुक्त करने तथा बच्चों के बेहतर देखभाल के लिए कलेक्टर बी.एस. उइके ने नवीन पहल की है। कलेक्टर के निर्देशानुसार कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज के लिए गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का गंभीरतापूर्वक स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज किया गया। साथ ही बच्चों के पालकों को बच्चों के बेहतर देखभाल एवं कुपोषण को दूर करने खानपान से संबंधित आवश्यक सलाह भी दिया गया। शिविर में जिले के लगभग 150 से अधिक बच्चों का वजन माप, वृद्धि चार्ट एवं आवश्यक मापदण्डों में पंजीयन किया गया। इस आधार पर डॉ भट्टर ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक ईलाज एवं देखभाल के लिए सुझाव दिया। स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर दो माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के बेहतर देखभाल एवं पौष्टिक आहार की जानकारी से संबंधित पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर श्री उइके सहित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नवीन भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं मेडिकल टीम मौजूद रहे।

बच्चों को गोद लेने की अपील

इस अवसर पर कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन तत्पर एवं गंभीर है। गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विशेष पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त आहार देने एवं ईलाज में सहायता करने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से ऐसे बच्चों को गोद लेने की अपील भी की जा रही है। बच्चों को गोद लेने के लिए सभी वर्ग के लोग सामने आ रहे है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से डॉक्टर भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा इस मेगा हेल्थ कैम्प के आयोजन किये जाने पर डॉ भट्टर का आभार जताया। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए दिये गये सलाह का पालन करने का आग्रह शिशुवती माताओं से किया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक भट्टर ने कहा कि मेगा हेल्थ कैम्प जिला प्रशासन की विशेष पहल है। इस शिविर में शामिल होकर हमारी टीम ने समाज सेवा में भागीदारी निभाई है। उन्होंने शिविर में शामिल होकर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के ईलाज के लिए हम सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। सेवा के लिए हमारी टीम सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही शिविर में बच्चों का किये गये स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज का फॉलोअप भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुपोषण बच्चों की बीमारी का जड़ होता है। इसलिए इसको दूर करने विशेष ध्यान देना चाहिए। कुपोषण से लड़ाई में पोषण आहार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शिशुवती महिलाओं को सभी उम्र के बच्चों के लिए आवश्यक पोषण आहार की जानकारी देते हुए निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

27 को छुरा में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन

कार्यक्रम में डीपीओ श्री पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को उत्साहपूर्वक गोद ले रहे है, ताकि जिले के कोई भी बच्चे कुपोषित न रहे। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों की उचित देखभाल एवं 06 माह तक निर्धारित पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सहमति प्रदान कर रहे है।

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और निगरानी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले 920 गंभीर कुपोषित बच्चे है, जिसमें से अधिकतर बच्चों को गोद ले लिया गया है। जिले में कुपोषण की दर को कम करने के लिए अगली कड़ी में रविवार 27 जुलाई को छुरा में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर एवं उनके टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 28 जुलाई को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल