छुरा में त्रिलोकेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजा मंदिर परिसर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छुरा में नवनिर्मित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर का निर्माण जी.ए.डी. कॉलोनीवासियों एवं नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से किया गया है, जो सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
प्राण-प्रतिष्ठा का पावन अनुष्ठान आचार्य भोला पांडेय के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर कॉलोनी अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्य साहू, कोषाध्यक्ष नकुल वर्मा, कोशलैश दीवान, तहसीलदार रमेश मेहता, गेंदलाल साहू, डोनेश्वर साहू, जनपद सीईओ सतीश चंद्रवंशी, सुनील साहू, खिलेश वर्मा, केशव प्रसाद साहू, कैलाश पटेल, सेवानिवृत्त शिक्षक सुखीराम निषाद फलेंद्र साहू छगन भूआर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्राण-प्रतिष्ठा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











