ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा, भाजपा नेताओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली गिरी, रामसेवक पैकरा थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्रॉली अचानक गिर गई। हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। हादसे में भरत वर्मा को ज्यादा चोट लगी है, बाकि नेताओं को हल्की चोटें आई हैं। भरत वर्मा इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे थे। भाजपा नेता रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे की ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे।

रोपवे को संचालन रोका गया

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पूर्व मंत्री पैकरा समेत अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल रोपवे का संचालन तत्काल रोक दिया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि रोपवे के रख-रखाव में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस तरह की तकनीकी खराबी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थाई रूप से रोक दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : झंडा लगाते समय बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन