फिल्मी अंदाज में गांजा की तस्करी, पुलिस की मुस्तैदी से दो तस्कर दबोचे, लाखों के गांजा बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा क्षेत्र की पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार पहिया वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। तस्करों ने फिल्मी अंदाज में वाहन के पैर्डन साइड के भीतर एक विशेष खुफिया तिजोरी तैयार कर मादक पदार्थ को छिपा रखा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनकी चालाकी पर पानी फेर दिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
उड़ीसा से छत्तीसगढ़ ला रहे थे गांजे की खेप
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घेराबंदी कर छुरा क्षेत्र के सारागांव के पास संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान छुपा गांजा मिलने पर दो आरोपियों राजूराम रजक उर्फ झग्गर (45 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती कोहका सुपेला दुर्ग और दिलीप साहू (43 वर्ष) निवासी गाड़ा चौक सुपेला को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे।
कैंसर बीमारी से ग्रसित है आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी राजूराम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, बावजूद इसके वह लंबे समय से इस गैरकानूनी कारोबार में शामिल था। पुलिस ने लगभग 29.400 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान टवेरा वाहन भी जब्त किया गया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएसएक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उड़ीसा रूट से नशे की सप्लाई करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस कार्रवाई से तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बड़ी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार











