माजदा वाहन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– माजदा वाहन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा इलाके के ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया (39 वर्ष) अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ किसी काम से घरघोड़ा गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान शाम करीब 5 बजे ग्राम रेंगालबहरी व बरकसपाली के बीच पीछे से आ रही माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 एजे 8266 ने स्कूटी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद पति-पत्नी स्कूटी से नीचे गिर गए।

हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गया। माजदा वाहन के पहिए से निद्रावती का पैर कुचला गया। इससे काफी खून निकला। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने निद्रावति को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button