अधेड़ ने नाबालिग का किया दुष्कर्म : घर में अकेली पाकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नाबालिग को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। दो महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोरी 1 जनवरी 2024 को घर में अकेली थी। उसके परिजन काम पर गए थे। उसके घर पूर्व परिचित ग्राम तनुगुरी निवासी बुधराम राजवाड़े (50) पहुंचा। उसने किशोरी से परिजनों के संबंध में पूछा। उनके बाहर होने की जानकारी मिलने पर वह घर में घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ की और रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

इधर परिजनों के वापस लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी दी। दरिमा थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 376, 354, 450 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 10 का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह फरार मिला। पुलिस ने मुखबिर लगाकर उसकी खोजबीन शुरू की।

कुन्नी के जंगलों से पकड़ा गया आरोपी

करीब दो महीने के बाद दरिमा पुलिस को आरोपी बुधराम राजवाड़े के कुन्नी में देखे जाने की सूचना मिली तो पुलिस टीम कुन्नी पहुंची। कुन्नी के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद लगातार जंगलों में छिपकर रह रहा था। खाने-पीने के लिए ही गांव में आता था। पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमिका से रेप के बाद हत्या : आत्महत्या का रूप देने पेड़ पर लटका दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल