नवापारा के गांधी चौक में विधायक धनेन्द्र साहू ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों के बलिदान काे किया याद

शहीदों के बलिदानों से ही आजादी मिली है - धनेन्द्र साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम:- आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नवापारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। देश के आजादी के कितनों ने ही कड़े संघर्ष किए है। वीर शहीदों के त्याग, बलिदानों के बदौलत हमें आजादी मिली है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसक लड़ाई लड़ी गई, वह अनोखी क्रांति है। जिसमें हमें विजयी मिली और देश आजाद हुआ।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में लाखों लोगों का परिवार तबाह हो गया। कितनों ने अपना बेटा खोया, कितनों का सुहाग उजड़ गया। इस दौरान कितनों क्रांतिवीरों ने सबकुछ छोड़कर गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जब जाकर आज हम यह उत्साह पर्व मना रहे हैं। विधायक श्री साहू ने कहा कि आज हिन्दुस्तान हर क्षेत्र में, हर दिशा में आगे बढ़ा है। हमारे देश में वैज्ञानिक, डॉक्टर, वकिल, इंजिनियर आदि का जरूरत हमारा देश का बच्चा पूरा कर रहा है।

छत्तीसगढ़ विकास की उन्नति पर आगे बढ़ रहा है

विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ निमार्ण की कल्पना महान विभूतियों ने की थी। अलग राज्य बनाने आदोलन हुआ, उस आंदोलन में पवन दीवान, चंदूलाल चंद्राकर, विद्याचरण शुक्ल जी के नेतृत्व छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी। जिसके बाद ही छत्तीसगढ़ का निमार्ण हुआ है और आज छत्तीसगढ़ विकास की उन्नति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृतव में तेजी से विकास कर रहा है। विकास की गति में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है।

क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता आया है। अभनपुर क्षेत्र में तीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खुल गए है, कन्या महाविद्यालय के मांग पर इसकी सौगात मिली है, जिसके लिए पांच करोड़ की स्वीकृति भी मिल गई है। तामासिवनी में महाविद्यालय की स्वीकृति मिली। खोरपा और तोरला में आईटीआई सौगात मिली है।

नवापारा में हुए कई विकास कार्य

विधायक श्री साहू ने कहा कि नवापारा नगर को भी अनेकों विकास कार्यों की उपब्धियां मिली है। नवापारा को तहसील का दर्जा मिला। क्षेत्र के विकास के लिए जितनी भी आवश्यकताएं हैं, उसे पूरा करने का निरंतर प्रयास किया है। आज एक नई पहचान अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की बनी है। उन्होंने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है कभी पूरी नहीं होती। एक के बाद एक कई आवश्यकताएं आते रहती है वही हमारी चुनौती होती है, उसका हम सभी को मिलकर निराकरण करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए नगर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पार्षद सभापति संध्या राव, मंगराज सोनकर, अजय साहू, अनूप खरे, अजय साहू, हेमन्त साहनी, जुगा बाई गिलहरे, लोकिन साहू, फागू राम देवांगन, अर्जुन साहू, रूमेश्वरी देवांगन, मेघनाथ साहू,रामरतन निषाद , शाहिद रजा, निर्माण यादव, माखन निषाद, अन्य पार्षद गण नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व नगरवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन