नवापारा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले: मोदी-शाह छत्तीसगढ़ का माहौल खराब कर रहे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा नवापारा में आमसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मोदी और शाह यहां माहौल खराब करने आ रहे हैं।

मोदीजी और शाह छत्तीसगढ़ में आकर झूठ बोलकर जाते हैं। ये केवल देश की संपत्ति बेचने का काम कर रहे हैं। इन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना हैं। पहले के भाजपाई इंदिरा गांधी और नेहरू जी का सम्मान करते थे। लेकिन मोदी जी तो कांग्रेसियों को केवल गाली देने का काम करते हैं।

खड़गे ने कहा कि आज आदिवासी तड़प रहे हैं। मणिपुर में कितना नुकसान हो रहा है। लोग एक दूसरे से लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी जी वहां एक बार भी नहीं पहुंचे। उन्हें केवल छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई और आईटी के लोगों को भेजने की चिंता रहती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। यहां फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद जो वादा किया वो निभाया नहीं, लेकिन जो कांग्रेस ने वादा किया था वो भूपेश बघेल ने पूरा किया। कर्ज माफ कांग्रेस ने की। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन कांग्रेस ने लागू की। आत्मानंद स्कूल कांग्रेस ने खोले। बिजली बिल हाफ भी हमने किया। गरीब के बच्चों को अच्छी पढ़ाई का जिम्मा हमने उठाया। केजी से पीजी तक की शिक्षा फ्री करने का ऐलान हमने किया। 500 रुपए की गैस सिलेंडर की सब्सिडी और 200 यूनिट तक की बिजली फ्री का ऐलान हमने किया।

छत्तीसगढ़ को पैसा काटकर भेज रही केंद्र सरकार

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के लोग देश के लिए बलिदान दिया है। सूली पर चढ़े। लेकिन क्या कभी आरएसएस के लोग जेल गए। ये केवल बड़ी-बड़ी बातें करने में माहिर हैं। देश की आजादी में इनका कोई योगदान नहीं। कांग्रेस के लोगों ने तो कुर्बानी दी है। हमारे नेताओं ने तो देश के लिए सूली पर चढ़ा।

हमने कमाया, ये बेचने का काम कर रहे

देश को कांग्रेस ने लूटा होता तो आज देश में बड़े-बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज नहीं खुलते। लाखों लोगों को नौकरी दिलाने का काम कांग्रेस ने किया। एयरपोर्ट्स, कारखाने बनाए। लेकिन सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम भाजपा के लोग कर रहे। हमने कमाने का काम किया ये बेचने का काम कर रहे।

भाजपा के लोग बहुत से उद्योगपतियों का मदद करते हैं। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करते। मेरी अपील है की जो रोड बेच रहा है, माइनिंग बेच रहा है उसको वोट न दें। देश में हमने उद्योग लगाया, हरित क्रांति लाई लेकिन उल्टा ये हमसे सवाल करते हैं कि क्या किया।

मोदी जी झूठों के सरदार

मोदी सरकार में न ही 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी मिली और न ही 15 लाख लोगों के खातों में आए। मोदी जी झूठ बोलते हैं इसलिए उन्हें झूठों का सरदार कहते हैं। भाजपा में जिला पंचायत चेयरमैन बनाने के लिए लड़ाई होती है। लेकिन कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के लिए भी त्याग दिया जाता है।

मैं अब तक कोई इलेक्शन नहीं हारा। मैं दलित कम्युनिटी से आता हूं। मैं 52 सालों से जीतता आया हूं। हमने भी बड़े लोगों के साथ काम किए हैं। लेकिन मोदी साहब छोटी-छोटी बातें करते हैं। केवल यही कहते हैं सरकार गांधी परिवार के लोग चलाना चाहते हैं। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद भी सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनी, बल्कि मनमोहन सिंह को बनाया। ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
मोदी बैकवर्ड हूं बोलकर हमेशा गरीबी का अहसास दिलाते हैं

मोदी के लिए आज सैकड़ों हेलीकॉप्टर उड़ते हैं। उनकी सुरक्षा में लग्जरी और महंगी कारों का काफिला चलता है। इसके बावजूद मोदी जी कहते हैं बैकवर्ड से हूं। ये बोलकर वो हमेशा लोगों को अपनी गरीबी का अहसास दिलाते हैं। भूपेश बघेल क्या अपर कास्ट वाले हैं। उनके पीछे क्यों लगे रहते हैं।

सीएम बघेलपीएम को सिर्फ उद्योगपतियों का विकास दिखता है – बघेल

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कल पीएम मोदी कांकेर आए थे। उन्होंने कहा कि विकास नहीं हो रहा है। कांग्रेस और विकास का ‘‘36 का आंकड़ा’’ है। बताओ विकास कैसा दिखता है। उन्हें आम लोगों का विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ उद्योगपतियों का विकास दिखता है। हम उद्योगपतियों को खदानें और नगरनार स्टील प्लांट नहीं देते, इसलिए वह कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में विकास नहीं हो रहा है। खदानें और नगरनार स्टील प्लांट उद्योगपतियों को देंगे, तभी विकास होगा।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के लिए कांग्रेस को फिर सरकार बनानी है।

आमसभा में अभनपुर के कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू, आरंग के डॉ. शिव डहरिया, राजिम के अमितेश शुक्ला एवं कुरूद के तारणी चंद्राकर मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणा : गैस, बिजली सहित इन योजनाओं में मिलेगी भारी छुट, कांग्रेस की अब तक घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film