अभनपुर: महिला व नाबालिग से छेड़छाड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)अभनपुर:- अभनुपर में नाबालिग और महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

अभनपुर थाना क्षेत्र मे 14 साल के नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शिव खान

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिव खान उर्फ मोहम्मद कलाम पड़ोस की रहने वाली बच्ची से छेड़छाड़ व अश्लील हरकते करता था। आरोपी के हरकत की जानकारी बच्चीे ने घरों वालों को बताई, जिसके बाद परिजनो ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 341, 454, 354क, 509 तथा पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरा मामला ग्राम सकरी का है। जहां महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले किशन पिता जगतपाल ढीमर (19) युगल किशोर पिता जगतपाल ढीमर (22) कमलेश पिता जगतपाल ढीमर (26) गजेन्द्र साहू पिता रामआसरा साहू (24) ने महिला से छेड़छाड व दुर्व्यवहार करने लगे।

महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाने लगे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायायिक रिमाण्ड पेश कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

अभनपुर ब्रेकिंग: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, अकेले का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button