मां ने दिव्यांग बेटे को जिंदा जलाया, मौत, बेटे के इस हरकत से थी परेशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक मां ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक शराबी था और शराब पीने के बाद अपने परिवार के साथ गाली-गलौज करता था। घटना राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले के पेंड्री स्थित अटल आवास कॉलोनी निवासी सोहागा बाई साहू (62) ने अपने बेटे वीरेंद्र साहू (40) को जिंदा जला दिया। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र साहू शराब पीने का आदी था और पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र का अपनी मां सोहागा बाई साहू (62) से विवाद हो गया।
पेट्रोल डालकर लगाई आग, घर का गेट किया बंद
सोहागा बाई वीरेंद्र को मारने के इरादे से घर में पेट्रोल लेकर आई थी। उसने वीरेंद्र पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। चीखते-चिल्लाते वीरेंद्र बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद गंभीर हालत में वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी सोहागा बाई साहू के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने दिव्यांग बेटे की नशे की लत और गाली-गलौज से परेशान थी। इसी के चलते उसने अपराध किया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: कंटेनर में लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले, 2 ने भाग कर बचाई जान











